प्रशासनमध्यप्रदेश

विपरीत परिस्थितियों में सफलता: संजय यादव ने 10वीं में 68.6% अंक लाकर बढ़ाया मान,मां की मेहनत रंग लाई, शासकीय स्कूल के छात्र ने प्रथम श्रेणी में पाई सफलता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विपरीत परिस्थितियों में सफलता: संजय यादव ने 10वीं में 68.6% अंक लाकर बढ़ाया मान,मां की मेहनत रंग लाई, शासकीय स्कूल के छात्र ने प्रथम श्रेणी में पाई सफलता

 कलयुग की कलम सिलौंडी – सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन का उदाहरण पेश करते हुए शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल सिलौंडी के छात्र संजय यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 68.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

संजय यादव, स्वर्गीय कृष्ण कुमार यादव के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी माता आशा यादव के संघर्ष और समर्पण को सार्थक करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परिजनों और शिक्षकों का कहना है कि संजय शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया और लगातार प्रयास करते हुए यह सफलता अर्जित की।

संजय की इस उपलब्धि से विद्यालय में भी खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

स्थानीय नागरिकों और परिचितों ने भी संजय यादव को बधाई देते हुए उनके आगे के शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और परिवार का सहयोग हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button