मध्यप्रदेशकी 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीना दौरे पर गए सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। इससे अब लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जबकि अगस्त महीने में 1500 रुपए बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त राशि प्रदान की गई थी।
सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों की 16वीं किस्त को ट्रांसफर कर दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बीना दौरे पर हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित कर दी है। इसके अलावा वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये ट्रांसफर करेंगे।