उमरियापान- उमरियापान सिहोरा रोड़ में देवरी-मंगेला ग्राम के समीप सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा आम जनता सहित मोटरसाइकिल व बड़ी गाडियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। जबकि कई बार ग्रामीण भी इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढा दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय में इसका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सड़क किनारे बना गढ्ढा बारिश के चलते गहरा होता जा रहा है। लेकिन गढ्ढे को भरने जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे। बरसात में गड्ढे की मिट्टी अंदर की ओर धंस गई है जिसके कारण यहां बड़ा गड्ढा बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा सड़क के बिल्कुल किनारे पर बना हुआ है। गड्ढे के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। वहीं वाहनों की लाइटों में गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। कई बार वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं।