उमरिया पान से ढीमरखेड़ा-सिलौंडी तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष,आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को किया नमन; स्कूल-कॉलेज, पंचायत भवन और शासकीय कार्यालयों में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस,उमरिया पान के झंडा चौक में नवीन विजय स्तंभ का हुआ लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान से ढीमरखेड़ा-सिलौंडी तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष,आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को किया नमन; स्कूल-कॉलेज, पंचायत भवन और शासकीय कार्यालयों में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस,उमरिया पान के झंडा चौक में नवीन विजय स्तंभ का हुआ लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
कलयुग की कलम उमरिया पान – देश की आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को उमरिया पान, ढीमरखेड़ा, सिलौंडी, दशरमन सहित पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों, पुलिस थाना, स्वास्थ्य केंद्र तथा विभिन्न विभागों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

उमरिया पान के हृदय स्थल झंडा चौक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन विजय स्तंभ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, उपसरपंच जागेश्वर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे। यहां मौजी लाल पौराणिक ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।
उमरिया पान में शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में फहराया तिरंगा
ग्राम पंचायत उमरिया पान में सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वजारोहण किया। सांदीपनी विद्यालय में प्राचार्य मुकेश पटेल, शासकीय कन्या शाला में प्राचार्य दिलीप बाजपेई, सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य एवं अध्यक्ष तथा पुष्कर पब्लिक स्कूल में धनंजय दुबे ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
तहसील कार्यालय उमरिया पान में तहसीलदार इसरार खान, उमरिया पान थाना में एस आई भरत मार्को, वन विभाग में सचिन नामदेव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में डॉ. बी.के. प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। वहीं आजाद चौक में सावित्री गौतम ने तिरंगा फहराया, वही देश की धरोहर सेंटर पॉइंट करौंदी में पद्मेश गौतम जनप्रतिनिधि एवं समाजसवायों की मौजूदगी में फहराया तिरंगा।


ग्राम पंचायतों में भी दिखा उत्साह
ग्राम पंचायत बम्हनी में अनीता सुशील कोरी तथा ग्राम पंचायत महनेर में राकेश दाहिया ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सरपंचों, पंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ग्रामीणों और बच्चों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
ढीमरखेड़ा में भी राष्ट्रभक्ति का माहौल
ढीमरखेड़ा क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न शासकीय एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने तिरंगा फहराया। व्यवहार न्यायालय में श्रीमती पूर्वी तिवारी, एसडीएम कार्यालय में निधि गोहल तथा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने ध्वजारोहण किया।
सिलौंडी से दशरमन तक हर ओर लहराया तिरंगा
सिलौंडी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जबकि ग्राम पंचायत भवनों में सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रध्वज फहराया। दशरमन सहित आसपास के गांवों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों को नमन किया।
15 अगस्त का ऐतिहासिक महत्व
भारत के इतिहास में 15 अगस्त 1947 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारत ने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनेक वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इसी गौरवशाली इतिहास की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है तथा नागरिक राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेते हैं।



