सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रदर्शन,सपनों का भारत’ रंगों में सजा, दशरमन स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशक्ति,सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, सरपंच सीमा शुक्ला ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रदर्शन,सपनों का भारत’ रंगों में सजा, दशरमन स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशक्ति,सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, सरपंच सीमा शुक्ला ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
कलयुग की कलम सिलौंडी – शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम दशरमन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने ‘सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरी भारत की कल्पना
चित्रकला गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ, विकसित और सुंदर भारत की कल्पना को अलग-अलग चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों को देखने के लिए विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण रहा। बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
यह चित्रकला गतिविधि दशरमन सरपंच एवं सिलौंडी मंडल उपाध्यक्ष सीमा भरत शुक्ला तथा बूथ प्रभारी मुकेश पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी। सोमवार को विद्यालय में विद्यार्थियों की चित्रकला का प्रदर्शन किया गया।
प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
प्रदर्शनी के दौरान सरपंच सीमा भरत शुक्ला ने चित्रकला में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला और ‘सपनों का भारत’ के प्रति उनकी सोच एवं कल्पनाओं को मंच मिला।



