बड़वारा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल
कलयुग की कलम बड़वारा -सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विधानसभा बड़वारा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों की छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को प्रातः 10 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला प्रभारी संजय साहू, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, शहडोल लोकसभा प्रभारी राकेश त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक दुबे, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं लोकसभा प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और अनुशासन व खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, टेबल टेनिस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
समापन अवसर पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में निखिलेश यादव, हिमांशु बल्लभ दास, हिमांशु गोस्वामी, अरविंद तिवारी, सरिता शर्मा, शीला त्रिपाठी, महेंद्र नारायण मिश्रा, लाल बहादुर सोनी, आदित्य गढ़वाल, ज्ञानेंद्र हालदार, करण सिंह ठाकुर, धनंजय यादव, संजय रावत, संजय कुशवाहा, स्नेहल, विभा, अनिल, मनीष, सुशील, निधि सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।यह खेल प्रतियोगिताएं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा के खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।



