प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में अपराध पर सख्त नजर: डीआईजी जबलपुर रेंज ने ली जिले की गहन समीक्षा बैठक सीसीटीवी व साइबर सेल निरीक्षण के दौरान कटनी पुलिस के नवाचारों की सराहना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में अपराध पर सख्त नजर: डीआईजी जबलपुर रेंज ने ली जिले की गहन समीक्षा बैठक सीसीटीवी व साइबर सेल निरीक्षण के दौरान कटनी पुलिस के नवाचारों की सराहना

कलयुग की कलम कटनी -जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह द्वारा विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित अपराध, लंबित शिकायतें, मर्ग प्रकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत निरस्तीकरण तथा लघु अधिनियमों के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों—जिनमें अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा और शराब तस्करी शामिल हैं—पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

डीआईजी अतुल सिंह ने गंभीर एवं लंबित अपराधों की स्थिति पर संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों से क्रमवार चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आने वाले समय में संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के प्रमुख निर्देश

▪️ लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित पतारसी व बरामदगी

▪️ महिला एवं शरीर संबंधी अपराधों का प्राथमिकता से निराकरण

▪️ फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी

▪️ नाबालिग बालिकाओं से जुड़े अपराधों की विशेष समीक्षा

▪️ सीएम हेल्पलाइन, आयोग, पीएचक्यू एवं आईजी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण

▪️ जुआ-सट्टा, अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियार व शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई

▪️ आदतन अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया

▪️ मर्ग, गुम इंसान व शिकायत प्रकरणों का त्वरित निपटारा

▪️ प्रभावी कांबिंग गश्त संचालन

▪️ स्थायी व फरारी वारंटों की तामीली में तेजी

▪️ प्रत्येक लंबित अपराध की नियमित मॉनिटरिंग

▪️ न्यायालयीन कार्यवाही, सम्मन-वारंट तामीली, ऑनलाइन एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट, CCTNS रैंकिंग सुधार तथा IRAD पोर्टल में डाटा फीडिंग पर विशेष जोर

सीसीटीवी व साइबर सेल का निरीक्षण

अपराध समीक्षा बैठक के पश्चात डीआईजी अतुल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों तथा साइबर अपराधों के निराकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कटनी पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की सराहना भी की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जिले के सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button