मध्यप्रदेशराजनीति

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम: कटनी सिलौंडी की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने किया लोकसभा भ्रमण, केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम: कटनी सिलौंडी की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने किया लोकसभा भ्रमण, केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

कलयुग की कलम कटनी सिलौंडी – नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कटनी जिले की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने नई दिल्ली पहुंचकर लोकसभा सदन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सदन की कार्यवाही एवं संसदीय प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्यमंत्री अजय टम्टा तथा पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को लोकसभा का भ्रमण कराया और संसदीय गतिविधियों से अवगत कराया।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान कविता पंकज राय ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट भी की। इस मुलाकात में पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और नारी शक्ति को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कविता पंकज राय ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला, साथ ही क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए नई प्रेरणा भी प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button