आस्थामध्यप्रदेश

बम्हनी महावीर हनुमान मंदिर में भक्ति का महासंगम संकल्प युवा संगठन की महाआरती में गूंजे जयकारे, हर मंगलवार नगर के मंदिरों में किया जाता है संगठन द्वारा  महाआरती का आयोजन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बम्हनी महावीर हनुमान मंदिर में भक्ति का महासंगम संकल्प युवा संगठन की महाआरती में गूंजे जयकारे, हर मंगलवार नगर के मंदिरों में किया जाता है संगठन द्वारा  महाआरती का आयोजन

कलयुग की कलम उमरिया पान –ग्राम बम्हनी स्थित महावीर हनुमान मंदिर मंगलवार शाम भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया। संकल्प (युवा संगठन) के ऋषभ ब्यौहार एवं उनकी टीम के नेतृत्व में सायं 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उमरिया पान एवं बम्हनी क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन, शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ जैसे ही महाआरती प्रारंभ हुई, पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया।

oplus_34
oplus_34हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान श्रीराम के परम भक्त और संकटमोचक के रूप में पूजे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और आत्मबल में वृद्धि होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा के पाठ और सामूहिक आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के गगनभेदी नारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

संकल्प युवा संगठन के नेतृत्वकर्ता ऋषभ ब्यौहार ने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और धार्मिक–सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संकल्प युवा संगठन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में निरंतर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज में आस्था, एकता और सेवा भावना को मजबूत किया जा सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस आयोजन में ऋषभ ब्यौहार के साथ प्रिंस उरमलिया, अंकित बर्मन, विकास बर्मन, अंकित सोनी, उमाशंकर पटेल, मोनू पटेल, अनूप काछी, अरविंद पटेल, अर्जुन काछी, संदीप तिवारी सहित संकल्प युवा संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने अनुशासन और समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।

महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को भी बल मिलता है। ग्राम बम्हनी में आयोजित यह महाआरती आस्था, एकजुटता और युवा शक्ति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई।

Related Articles

Back to top button