प्रशासन

KKK NEWS वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिवाकर सिंह निलंबित, पन्ना किए गए अटैच

रीवा से ओपी तीसरे के साथ राकेश यादव

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिवाकर सिंह निलंबित, पन्ना किए गए अटैच

मध्य प्रदेश सतना-वायरल ऑडियो में महिला राजपत्रित अधिकारी को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना पड़ा महंगा

*(रीवा से ओपी तीसरे के साथ राकेश यादव)*

संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय रीवा में पदस्थ सहायक उपसंचालक प्रीति द्विवेदी को वायरल ऑडियों में अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिवाकर सिंह को महंगा पड़ गया। महिला राजपत्रित अधिकारी प्रीति द्विवेदी द्वारा दिनांक 17/09/2023 को मामले से संदर्भित प्रस्तुत शिकायत को आयुक्त सह संचालक संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश शासन भोपाल ने संज्ञान में लिया और संयुक्त संचालक कृषि रीवा संभाग से जांच प्रतिवेदन तलब किया। कार्यालय संयुक्त संचालक कृषि रीवा ने संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश शासन भोपाल को प्रेषित अपने जांच प्रतिवेदन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिवाकर सिंह के कथित कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन बताया। उक्त कृत्य के लिए आयुक्त सह संचालक संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मध्यप्रदेश शासन भोपाल ने कार्यालय प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र रीवा में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिवाकर सिंह को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी करते हुए हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला पन्ना निर्धारित किया।

Related Articles

Back to top button