ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं शासकीय शालाओं में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं शासकीय शालाओं में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
कलयुग की कलम कटनी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के मार्गदर्शन में गुरूवार को ग्राम पंचायत पैनिया, पडरभटा, महगवां, संसारपुर एवं आंगनबाडी केन्द्र पैनिया, महगवां एवं शासकीय माध्यमिक शाला महगवां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री सुमित शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सालसा एवं नालसा की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनों के साथ महिलाओं के अधिकारों के प्रति कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा ग्रामीणजनों से उनके राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली और कहा कि अगर कार्ड बनवाए जाने में कोई समस्या आती है तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के पैरालीगल वालेंटियर्स के सहयोग से कार्ड बनवा सकते है।
शिविर के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा टोल फ्री नम्बर 15100, की जानकारी प्रदान की और कहा कि किसी प्रकार की कानूनी समस्या के समाधान के लिए आप स्वयं एवं पैरालीगल वालेंटियर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी से संपर्क कर सकते है।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।



