प्रशासनमध्यप्रदेश
		
	
	
एमपी के विदिशा शहर के बीच स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में यूनिकल पेस्ट्रीसाइड फैक्ट्री में बुधवार सुबह लगीं भीषण आग, 5 किमी दूर से दिख रहा आग का धुआं, कलेक्टर सहित बड़े अधिकारी पहुंचे मौके पर
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के विदिशा शहर में बुधवार को सुबह काला धुआं देख हर कोई हैरान हो गया। यहां का औद्योगिक क्षेत्र एक फैक्ट्री में भीषण आग की लपटों से घिर गया। चारों तरफ काला धुआं था। आग इतनी भयानक थी कि 5 किलोमीटर दूर से भी काला धुआं नजर आ रहा था। पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। आग बुझाने के लिए विदिशा की फायर ब्रिगेड भी कम पड़ गई और आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विदिशा शहर में औदियोगिक क्षेत्र की यूनाइटेड पेस्ट्रीसाइड फैक्ट्री में बुधवार को सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि 5 किलोमीटर दूर से भी काला धुआं दिखाई दे रहा था। इस भयानक धुएं को देख पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई दमकल आग बुझाने में जुट गई है, वहीं जिला प्रशासन सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री भाजपा के पूर्व सांसद शशांक भार्गव की है।
सैकड़ों मजदूर लगे आग बुझाने में
घटनास्थल से कलयुग की कलम के संवाददाता ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में श्रमिक भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं। फैक्ट्री के एक हिस्से में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ है, कहीं आग उसमें भी न भड़क जाए, इसलिए केमिकल से भरी हजारों टंकियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
जनहानि के समाचार नहीं
इस केमिकल फैक्ट्री में हजारों लोग 24 घंटे काम करते हैं। प्रशासन का अमला यह भी नजर बनाए हुए है कि आग के दौरान फैक्ट्री के भीतर तो कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि के समाचार नहीं है।
स्कूलों में छुट्टी
विदिशा शहर में इस भीषण आग के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। कलेक्टर सहित बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आसपास से बेरिकेटिंग कर दी गई है, किसी को भी घटना स्थल के करीब जाने नहीं दिया जा रहा है।
 
				 
					
 
					
 
						


