एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक हुंकार: बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने दिया जीत का मंत्र

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक हुंकार: बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर, वरिष्ठ नेताओं ने दिया जीत का मंत्र

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधानसभा के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता की आधारशिला बताया। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की बात कही।

संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने और नियमित बैठकों के माध्यम से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सफलता की कुंजी है।

Related Articles

Back to top button