दुर्घटनाप्रशासनमध्यप्रदेश

मडेरा कॉलोनी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, महिला घायल,टक्कर के बाद चालक वाहन सहित फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मडेरा कॉलोनी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, महिला घायल,टक्कर के बाद चालक वाहन सहित फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान थाना क्षेत्र के मडेरा कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरी पाठक ग्राम पंचायत के तिघरा गांव निवासी संतोष पिता रामदास झारिया (35 वर्ष) एक महिला के साथ मोटरसाइकिल से उमरियापान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:15 बजे मडेरा कॉलोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष झारिया के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार महिला घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही उमरियापान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। घायल महिला का उपचार जारी है।

प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की विवेचना शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button