भोपाल/बैतूल- बेटे ने पैसे के लिए मातापिता के साथ रिश्तों को कलंकित कर दिया। बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार भी किए। पहले तो फौजी बेटे ने माता-पिता के साथ मारपीट की, फिर जब पिता ने पानी मांगा, तो उन्हें पेशाब पिला दिया। इतना ही नहीं माता-पिता पर ठंडा पानी डालकर उन्हें प्रताडि़त भी किया। मामला मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम टेमझिरा (ब) का है। शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे पर केस दर्ज किया है। नैनपुर से बड़े बेटे के आने के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया।
मूंछ भी काट दी मलूकचंद ने बताया, इतना ही नहीं बेटे ने बिस्तर पर भी पानी डाल दिया और हम दोनों पर ठंडा पानी डालता रहा। जब पीने के लिए पानी मांगा, तो बाल्टी में पेशाब की और पिला दिया। बेटे ने मूंछ भी काट दी। पीडि़त बुजुर्ग ने बताया कि प्रभु सिंह पहले बार भी दो बार मारपीट कर चुका है।
आरोपी ने मां को भी डंडे से पीटा
पीडि़त मलूकचंद सूर्यवंशी (74) ने बताया उनका छोटा बेटा प्रभु सिंह सेना में है और उप्र के कानपुर में १९ कुमाऊ रेजिमेंट में है। 10 दिसबंर की रात 10.30 बजे प्रभु सिंह मुझसे पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगा और डंडे से पीटा। जब पत्नी मंगली बचाने आई तो उसे भी डंडे से पीटा मेरी दाहिनी आंख और हाथ में चोट आई है। पत्नी को पैर और घुटने में चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनका कहना है-
कमला जोशी, एएसपी बैतूल
सेना के जवान ने मातापिता के साथ मारपीट की है। पीडि़त को पेशाब पिलाने की बात भी सामने आई है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।