मेधावी प्रतिभा को मिली सफलता की सौगात! दशरमन स्कूल के अंकित और रानी को शासन ने भेंट की स्कूटी,कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि, प्रभारी प्राचार्य रीता बागरी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को दी बधाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मेधावी प्रतिभा को मिली सफलता की सौगात! दशरमन स्कूल के अंकित और रानी को शासन ने भेंट की स्कूटी,कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि, प्रभारी प्राचार्य रीता बागरी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को दी बधाई
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन की स्कूटी वितरण योजना के तहत महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरमन के दो मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रीता बागरी की अगुवाई में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अंकित गडारी एवं छात्रा रानी बर्मन को शासन की योजना के अंतर्गत स्कूटी की सौगात मिली। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्कूटी मिलने से दोनों विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। शासन की यह पहल मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन को सुविधाजनक बनाने में भी सहायक साबित हो रही है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं से भी नियमित अध्ययन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।



