एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

संविधान के ज्ञान से गूंजा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय! विद्यार्थियों ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ,संविधान निर्माण, अनुच्छेदों और महत्व पर हुआ विचार-विमर्श, प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के आदर्श त्रिपाठी ने हासिल किया प्रथम स्थान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संविधान के ज्ञान से गूंजा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय! विद्यार्थियों ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ,संविधान निर्माण, अनुच्छेदों और महत्व पर हुआ विचार-विमर्श, प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के आदर्श त्रिपाठी ने हासिल किया प्रथम स्थान

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आकृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. मनीष व्यास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संविधान के निर्माण, उसके विभिन्न अनुच्छेदों और भारतीय लोकतंत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सचिन कोष्टा ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं प्रमुख अनुच्छेदों के संबंध में अपने विचार रखे। वहीं डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ को संविधान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अगले चरण में संविधान से संबंधित प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. राजाराम सिंह, काव्या साहू एवं श्री युवराज तिवारी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. स्मिता परसाई ने किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button