प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान में फिर उठेगी बस स्टैंड की मांग: 26 जुलाई को जनभागीदारी के साथ धरना, प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन,प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा श्री चौरसिया, 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में फिर उठेगी बस स्टैंड की मांग: 26 जुलाई को जनभागीदारी के साथ धरना, प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन,प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा श्री चौरसिया, 

कलयुग की कलम उमरिया पान – नगर परिषद उमरियापान में वर्षों से लंबित बस स्टैंड निर्माण और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया ने 26 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे उमरियापान बस स्टैंड परिसर में जनभागीदारी के साथ धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना प्रशासन को दी है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी के नाम संबोधित आवेदन नायब तहसीलदार उमरियापान को सौंपकर प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन स्वीकार करने की समुचित व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि उमरियापान में लंबे समय से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण नहीं होने के कारण यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। बारिश, गर्मी और अन्य मौसमों में यात्रियों को खुले में इंतजार करना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

लंबे समय से जारी है संघर्ष

उमरियापान में बस स्टैंड निर्माण की मांग कोई नई नहीं है। स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से विभिन्न माध्यमों से शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनआंदोलन किए गए, लेकिन अब तक स्थायी समाधान सामने नहीं आ सका।

पहले भी हुआ था बड़ा आंदोलन

गौरतलब है कि 26 जनवरी 2026 को भी इसी मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की गई थी। उस समय आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन ने आंदोलन से पहले ही चंद्रकांत चंदू चौरसिया को नजरबंद कर दिया था। इसके बावजूद बस स्टैंड निर्माण सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में अब भी नाराजगी बनी हुई है।

26 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन

आयोजकों का कहना है कि 26 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड निर्माण, यात्री सुविधाओं के विकास तथा अन्य लंबित जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस बार भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button