बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से, आरपी फाउंडेशन के सहयोग तथा People’s Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा बड़वारा में 23-24 मई को लगेगा दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच, गंभीर मरीजों के ऑपरेशन सहित भोपाल में उपचार भी रहेगा पूरी तरह नि:शुल्क
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से, आरपी फाउंडेशन के सहयोग तथा People’s Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा बड़वारा में 23-24 मई को लगेगा दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच, गंभीर मरीजों के ऑपरेशन सहित भोपाल में उपचार भी रहेगा पूरी तरह नि:शुल्क
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए 23 एवं 24 मई 2026 को बड़वारा में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक मशीनों के माध्यम से जांच कर मरीजों का नि:शुल्क उपचार करेंगे तथा आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर बड़वारा पंचायत भवन तथा ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मातृशक्ति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने हेतु सहयोग का आग्रह किया गया।
यह शिविर बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से, आरपी फाउंडेशन के सहयोग तथा People’s Hospital की विशेषज्ञ टीम द्वारा संचालित किया जाएगा।
शिविर का स्थान, तिथि और समय
तिथि: 23 एवं 24 मई 2026 (शनिवार एवं रविवार) समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थान: सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वारा, जिला कटनी
उपलब्ध जांच सुविधाएँ
शिविर में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से निम्न जांचें की जाएंगी—डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, ईको, सोनोग्राफी,डायबिटीज जांच,सभी प्रकार की रक्त जांच,विशेषज्ञ विभाग,मेडिसिन एवं सामान्य रोग,हृदय रोग,हड्डी एवं जोड़ रोग,छाती रोग,स्त्री एवं प्रसूति रोग,शिशु रोग,नेत्र रोग,त्वचा रोग,सर्जरी,नाक, कान एवं गला रोग,कैंसर रोग।
गंभीर मरीजों के लिए विशेष सुविधा
शिविर में चिकित्सकों द्वारा चिन्हित जटिल रोगों एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों को बड़वारा से भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। वहां उनके लिए—आवास,भोजन,विस्तृत जांच,ऑपरेशन,दवाइयां,आने-जाने की व्यवस्था सभी सुविधाएं पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश
शिविर में आने वाले मरीज निम्न में से किसी एक दस्तावेज की छायाप्रति साथ लाएं—आधार कार्ड,समग्र आईडी इसके साथ अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी दस्तावेज भी अवश्य लाएं। प्रत्येक मरीज के साथ एक परिजन को आने की अनुमति रहेगी।
संपर्क सूत्र
आशीष चौरसिया – 9826804105
अनुराग गुप्ता – 8770103194
अजय सोनी – 7898260563
मनीष बागरी – 9340739757
नरेंद्र त्रिपाठी – 9826700535
नितिन पाण्डेय – 9424048624
आशीष (सोनू) कुमार गौतम – 7067588339
जनहित में महत्वपूर्ण पहल
विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं आरपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और उपचार प्राप्त करें।



