Blog

जबलपुर के पनागर में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा लिख रहे  सटोरिया को पुलिस ने घर के पास से दबोचा, नगद 10 हजार रूपये सहित आई फोन जप्त

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रेश केवट ग्राम बिसेंधी में अपने घर के पास मोबाइल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खिला रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बिसेंधी में दबिश दी गई जहां चंद्रेश केवट अपने मोबाइल में वैबसाईड के माध्यम से लोगों से रूपयों का दाव मोबाइल से लगवाकर हारजीत का खेल खिलवाता दिखा, कुछ लोग आसपास खडे थे, पुलिस केा देख कर चंद्रेश भागने का प्रयास करने लगा, पास खड़े व्यक्ति भाग गये, घेराबंदी कर चंद्रेश केवट को पकड़ा गया जिसने पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम चंद्रेश केवट उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बिसेंधी पनागर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये मोबाइल को चैक करने पर मोबाइल में इंस्टाग्राम एप में यूआरएल आईडी www.grandexch.com का टेब जिसमें एडमिन लागिन आईडी सीकेबी 4 खुली मिली एवं उक्त बेबसाईड के पहले पेज में 50 यूजर की एंट्री एवं दूसरे पेज में 3 यूजर की एंट्री पायी गई, यूजर आईडी के संबंध में पूछताछ करने पर स्वंय की एडमिन आईडी से उक्त यूजर की आईडी बनाना बताया एवं उक्त यूजर के जीत हार की एंट्री मोबाइल में खुले स्क्रीन में पाई गई, आरोपी चंद्रेेश केवट तलाशी लेने पर पेंट के दाहिने जेब में 10 हजार रूपये मिले जो सट्टे से अर्जित करना एवं सिहोरा निवासी वीरेन्द्र द्वारा उक्त एडमिन आईडी बनाकर देना बताया तथा स्वयं के उक्त आईडी के माध्यम से अन्य लोगों की यूजर आईडी बनाना एवं वीरेन्द्र के कहने पर सट्टा खिलवाना तथा आईडी में क्लाईट्ंस बढ़ने पर वीरेन्द्र को नगद रूपये देना बताया, आरोपी चंद्रेेश केवट के कब्जे से आईफोन मोबाइल एवं 10 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये सिहोरा निवासी वीरेन्द्र की तलाश जारी है।

सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने में भूमिका  रही उप निरीक्षक पुष्कर मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामाशीष यादव, आरक्षक नरेन्द्र पाटिल, रितेश शुक्ला, विवेक चौधरी तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माईल, रंजीत यादव, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button