मध्यप्रदेशराजनीति

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का उमरिया पान में जश्न,आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प,ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनविश्वास की जीत बताया

कलयुग की कलम से राकेश यादव

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का उमरिया पान में जश्न,आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प,ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनविश्वास की जीत बताया

कलयुग की कलम उमरिया पान – दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की खुशी उमरिया पान में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय है। आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंद्र बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख आनंद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जिला अध्यक्ष कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ कटनी ग्रामीण सिद्धार्थ दीक्षित, वंश स्वरूप चौरसिया, सुनील पटेल, मिकी चौरसिया, मदन चौरसिया, सत्तू सोनी, दम्मी, उमरिया सरपंच अटल ब्यौहार, प्रदेश सचिव (परिवहन प्रकोष्ठ) शैलेन्द्र पौराणिक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील पाठक, जिला सचिव मथुरा झरिया, मंडलम अध्यक्ष मनकू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button