एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प यात्रा को लेकर करौंदी में मंथन, 1 अक्टूबर को उमरिया पान पहुंचेगी यात्रा,उमरिया पान–खमतरा–विलायतकला–बड़वारा होते हुए कटनी जिला मुख्यालय में होगा प्रवेश, सुरक्षा और स्वागत व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प यात्रा को लेकर करौंदी में मंथन, 1 अक्टूबर को उमरिया पान पहुंचेगी यात्रा,उमरिया पान–खमतरा–विलायतकला–बड़वारा होते हुए कटनी जिला मुख्यालय में होगा प्रवेश, सुरक्षा और स्वागत व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 अक्टूबर को उमरिया पान पहुंचने वाली यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की।

जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने बताया कि ‘सेवा के संकल्प’ के साथ निकाली जा रही यह यात्रा बड़नगर से वाराणसी तक जाएगी। यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के ग्राम मझगंवा से बसाड़ी तक यात्रा पहुंचेगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को उमरिया पान, खमतरा, विलायतकला और बड़वारा होते हुए जिला मुख्यालय कटनी में प्रवेश करेगी।

बैठक में यात्रा के दौरान मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,जिला मंत्री प्रशांत राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित नरेंद्र त्रिपाठी, मनीष बागरी, अजय सोनी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button