प्रशासनमध्यप्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री का संवेदनशील दौरा: पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा,जबलपुर  दुख की घड़ी में सरकार साथ, सीएम मोहन यादव ने बंधाया ढांढस

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बरगी क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री का संवेदनशील दौरा: पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा,जबलपुर  दुख की घड़ी में सरकार साथ, सीएम मोहन यादव ने बंधाया ढांढस

कलयुग की कलम जबलपुर – बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर जबलपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य शासन इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे भोपाल से डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सीधे खमरिया स्थित श्री कामराज के निवास पहुंचे। हादसे में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई, जबकि वे स्वयं और उनका 5 वर्षीय पुत्र अभी लापता हैं। परिवार के 10 वर्षीय पुत्र को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने साउथ सिविल लाइन स्थित सैयद रियाज हुसैन और दरहाई निवासी कृष्णा सोनी के घर पहुंचकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। हादसे में सैयद रियाज हुसैन की पत्नी रेशमा सैयद और उनकी समधन सैयदा शमीम फातिमा जैदी का निधन हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में रियाज हुसैन और उनके नाती को कई घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दरहाई निवासी कृष्णा सोनी की पत्नी नीतू सोनी की भी इस हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय पुत्र अभी लापता है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 मुख्य संदेश

“दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, हर संभव मदद दी जाएगी” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, वहीं प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button