Blogमध्यप्रदेश

जबलपुर आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का संभागायुक्त सहित अधिकारीयों ने किया स्वागत

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का दो दिवसीय प्रवास पर आज शनिवार एक फरवरी की दोपहर 2.15 बजे मंडला जिले के ग्राम कटंगी से हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। राज्यपाल श्री पटेल का सर्किट हाउस पहुँचने पर संभागायुक्त अभय वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया। इसके पहले मंडला जिले के ग्राम कटंगी से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने उनकी अगवानी की। जबलपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल ने आज शनिवार को यहां जनजातीय गौरव के प्रतीक अमर शहीद राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह संग्रहालय का अवलोकन किया तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 जबलपुर द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन “अंतर्नाद” में शामिल हुये। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को जबलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे तथा रविवार 2 फरवरी की सुबह 9.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा छतरपुर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button