एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान हरदी का होनहार छात्र चमका: देव प्रथम दीक्षित ने 10वीं में 94.6% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान हरदी का होनहार छात्र चमका: देव प्रथम दीक्षित ने 10वीं में 94.6% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

कलयुग की कलम उमरिया पान – जिले के उमरिया पान क्षेत्र के ग्राम हरदी के छात्र देव प्रथम दीक्षित ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

देव प्रथम, पिता ब्रजेश (गुड्डू) दीक्षित, ग्रेस मिशन स्कूल उमरिया पान के छात्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद देव प्रथम ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है।

परिजनों और शिक्षकों के अनुसार देव प्रथम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ-साथ समय का बेहतर प्रबंधन कर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि शिक्षकों और स्कूल परिवार का भी मान बढ़ा है।

विद्यालय के शिक्षकों ने देव प्रथम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। वहीं ग्रामीणों ने भी इस सफलता को क्षेत्र की प्रतिभा का उदाहरण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देव प्रथम दीक्षित की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गांव की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल करने की पूरी क्षमता रखती हैं।

Related Articles

Back to top button