प्रशासनमध्यप्रदेश

जल बचाओ का बिगुल: दैगवां में महानदी सफाई अभियान, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल बचाओ का बिगुल: दैगवां में महानदी सफाई अभियान, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम दैगवां में महानदी की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने न केवल नदी को स्वच्छ बनाया, बल्कि पानी बचाने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी भी निभाने का संकल्प लिया।

मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में लोगों को समझाया गया कि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बोरी बंधान, ट्रेंच, कंटूर, डेम और चेक डेम जैसे उपाय अपनाने की आवश्यकता बताई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पानी बचाना है, ताकि गर्मी के दिनों में जल संकट से बचा जा सके। साथ ही, जल संरक्षण से पशु-पक्षियों और वन्यजीवों को भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

अभियान के दौरान ‘पानी है अनमोल’, ‘जल ही जीवन है, जल नहीं तो कल नहीं’ जैसे नारों के साथ सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया।

इनकी रही सहभागिता:

मनीषा सिंह धुर्वे, अशोक सिंह धुर्वे, सुरेश कुमार दुबे, उत्तम सिंह धुर्वे, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पंजाब सिंह कुलस्ते, हुकुम सिंह धुर्वे, माहु सिंह धुर्वे, समनू सिंह धुर्वे सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है—आज की पहल, कल का संबल।

Related Articles

Back to top button