प्रशासनमध्यप्रदेश

जवाबदेही से बनेगी प्रशासन की साख: कलेक्टर आशीष तिवारी का सख्त संदेश,तहसीलवार समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जवाबदेही से बनेगी प्रशासन की साख: कलेक्टर आशीष तिवारी का सख्त संदेश,तहसीलवार समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर

कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि राजस्व से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही ही प्रशासन की असली पहचान बनाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध और न्यायपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का भरोसा मजबूत हो।

शनिवार को आयोजित तहसीलवार समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूरी तैयारी और अद्यतन जानकारी के साथ बैठकों में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया।

पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर

कलेक्टर ने अमृत सरोवरों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने और जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर ही प्रशासन की सकारात्मक छवि बनाई जा सकती है।

 लंबित मामलों पर सख्ती

नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 1 से 5 वर्ष तक लंबित राजस्व न्यायालयीन मामलों के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए। लघु सिंचाई संगणना का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने की हिदायत भी दी गई।

 पीएम किसान और साइबर तहसील पर फोकस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों में तेजी लाने और शत-प्रतिशत निराकरण का प्रमाण-पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए। साइबर तहसील में लंबित आवेदनों पर कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

 उपार्जन केंद्रों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर बारदाना, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर-इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, साफ-सफाई की व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।

 साफ संदेश:

संवेदनशील प्रशासन और तेज कार्यप्रणाली ही जनता का भरोसा जीतने की कुंजी है।

Related Articles

Back to top button