मंदिर और खेत मे रखी मोटरसाइकिल चोरों ने किया पार चोरों में नहीं है पुलिस प्रशासन का खौफ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने सूचना मिलने पर तुरंत आकर मंदिर में किया मौका मुआयना
मंदिर और खेत मे रखी मोटरसाइकिल चोरों ने किया पार चोरों में नहीं है पुलिस प्रशासन का खौफ थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने सूचना मिलने पर तुरंत आकर मंदिर में किया मौका मुआयना
मरियापान:- उमरियापान क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसलें बुलंद हैं। एक सप्ताह के भीतर दो मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीती शनिवार की रात बम्हनी के महावीर तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के भीतर से चोरों ने मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर ले भागे। उस रात्रि मंदिर में कोई नहीं था। सुबह देखा तो मंदिर में मोटरसाइकिल नही मिली। वहीं इसके पहले बनेहरी में मीसाबंदी गया प्रसाद चौरसिया के खेत से मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गए। यहाँ चोर अपनी साइकिल छोड़ और मोटरसाइकिल लेकर भागे है। दोंनो मोटरसाइकिलों की तलाश करने के बाद नहीं मिली। पीड़ित लोगों ने उमरियापान पुलिस थाना पहुँचकर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किये जाने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।