प्रशासनमध्यप्रदेश

जूडो के जज़्बे ने रचा इतिहास नेशनल पैरा जूडो में चमके कटनी के सितारे, जिला पंचायत में हुआ भव्य सम्मान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जूडो के जज़्बे ने रचा इतिहास नेशनल पैरा जूडो में चमके कटनी के सितारे, जिला पंचायत में हुआ भव्य सम्मान

कलयुग की कलम कटनी -14वीं नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले कटनी जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों का जिला पंचायत कटनी के सभागृह में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने अध्यक्षता की।

उल्लेखनीय है कि 19 से 23 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के श्रीगंगानगर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। छात्रावास प्रेम नगर के बच्चों सहित अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश ब्लाइंड जूडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं कोच श्री भगवान दास के मार्गदर्शन में, श्री मनोज कहार, श्री अविनाश बैरागी एवं श्री प्रदीप मिश्रा के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया।

प्रतियोगिता में आरुष सिंह, सुदामा कुम्हार, पूनम साहू, अनुष्का चौधरी, अंशिका कुशवाहा एवं अमिता सिंह ने विभिन्न भार वर्गों में रजत पदक अर्जित किए। वहीं अजय, आकाश, सागर सिंह, अंजलि कॉल एवं शिल्पा निषाद ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस उपलब्धि में एसीसी कैल्ड्रिज के प्लांट हेड पी.बी. विश्वास, अखिलेश द्विवेदी, अनिल यादव तथा साइटसेवर्स इंडिया के भरत पटेल का विशेष सहयोग रहा, जिनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन एवं अवसर प्राप्त हुए।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा एवं सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन से समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़कर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेम नारायण तिवारी, एपीसी आईडी अनिल त्रिपाठी, हॉस्टल वार्डन आरती डेगरे, सहायक वार्डन अवनीश कुमार तिवारी, एमआरसी लव द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, अनवर हुसैन, अतुल बड्गैया, शिवशंकर कुमार, प्रवेश पटेल सहित बच्चों के पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button