एमपी के टीकमगढ़ से पूर्व कांग्रेस विधायक और उम्मीदवार के घर पर असम पुलिस का छापा
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

भोपाल/टीकमगढ़- टीकमगढ़ से पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर के अल सुबह मध्यप्रदेश पुलिस के साथ असम पुलिस के जवान पहुंच गए। यह छापेमारी की कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि मामले का खुलासा नहीं हुआ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं टीकमगढ़ विधानसभा प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर अल सुबह असम पुलिस ने छापामारी की कार्रवाई की। मध्यप्रदेश पुलिस के साथ असम पुलिस के जवान सुबह—सुबह यादवेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे। उसके बाद यादवेंद्र के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि किसी किसी धोखाधड़ी के मामले में असम के न्यायालय के आदेश पर यह कारवाई की जा रही है।
टीकमगढ़ कोतवाली प्रभारी आनंद राज ने बताया कि असम न्यायालय से मेल पर सर्च के लिए पत्र आया था। आज सुबह से पहुंची असम पुलिस के चार सदस्यीय दल के साथ वह सपोर्ट के लिए आए है। उनका कहना है कि किसी धोखाधड़ी के मामले में सर्च करने असम पुलिस आई है। कोतवाली पुलिस ने पूरे घर को कवर कर रखा है। वही असम पुलिस के अधिकारी घर के अंदर यादवेंद्र सिंह बुंदेला और उनके परिजनों से पूछताछ कर रहे है।
असम पुलिस, मंत्री खटीक और विवेक राज
कांग्रेस इस छापे को आगे की कहानी से जोड़ रही है। कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहा है कि इस छापे के पीछे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक हैं, जिनके करीबी आईपीएस अफसर विवेक राज असम कैडर से हैं और मध्यप्रदेश में भी कई जगहों पर पुलिस में अधिकारी रहे हैं। आगे की कहानी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है और न ही मध्यप्रदेश पुलिस अभी तक धोखाधड़ी के मामले को विस्तार से बता पा रही है।