प्रशासनमध्यप्रदेश

अक्षय तृतीया से लेकर आगे के विवाह मुहूर्तों पर  अलर्ट: बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन सख्त, जिलेभर में कंट्रोल रूम सक्रिय

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अक्षय तृतीया से लेकर आगे के विवाह मुहूर्तों पर  अलर्ट: बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन सख्त, जिलेभर में कंट्रोल रूम सक्रिय

कलयुग की कलम उमरिया पान – अक्षय तृतीया  सहित विवाह के शुभ मुहूर्तों पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले से लेकर विकासखंड स्तर तक कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

 21 अप्रैल तक सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम

प्रशासन द्वारा स्थापित सभी कंट्रोल रूम 21 अप्रैल तक लगातार सक्रिय रहेंगे। ये टीमें बाल विवाह निगरानी समितियों के साथ समन्वय कर शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगी।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम

वन स्टॉप सेंटर, ए.सी.सी. रोड, कुंदनदास स्कूल के पास, माधव नगर में स्थापित दूरभाष: 07622-2207271 विकासखंडों में भी कंट्रोल रूम सक्रिय बड़वारा – पुराना तहसील परिसर 07622-2763005 बहोरीबंद – महिला एवं बाल विकास कार्यालय 07624-261538 ढीमरखेड़ा – परियोजना अधिकारी कार्यालय 07625-276215 कटनी शहरी – परियोजना अधिकारी कार्यालय 07622-2216671 मुड़वारा (ग्रामीण) – परियोजना अधिकारी कार्यालय 07622-225205 रीठी – महिला एवं बाल विकास कार्यालय 07622-2673323 विजयराघवगढ़ – परियोजना अधिकारी कार्यालय 07622-277858

 प्रशासन की सख्त अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें। कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित कंट्रोल रूम में जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। प्रशासन की सक्रियता और जनसहयोग से ही इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button