जबलपुर- जबलपुर पुलिस की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक मंगलवार को अयोजित हुई। पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज तुषार कांत विद्यार्थी ने दो टूक कहा है कि गंभीर और चिन्हित अपराधों की विवेचना कर आरोपियों को सजा दिलाएं। चाकूबाजों व बदमाशों के खिलाफ जिला बदर, एनएसए की कारवाई की जाए। एससी-एसटी प्रकरणों में आरोपी की गिरतारी कर पीड़ित को राहत राशि दिलाई जाए। सीएम हेल्पलाइन और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी सोनाक्षी सक्सेना, समर वर्मा, प्रदीप कुमार शेंडे, सूर्यकांत शर्मा, सोनाली दुबे सहित अन्य पुसिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।