मध्यप्रदेश

लोकसभा शहडोल सीट से प्रत्याशी रहे फुन्दे लाल मार्को ने ढीमरखेड़ा ब्लॉक के उमरिया पान मंगल भवन और महाविद्यालय खिरवा के राहत शिविरों में पहुंच कर पीड़ितों से की मुलाकात 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

लोकसभा शहडोल सीट से प्रत्याशी रहे फुन्दे लाल मार्को ने ढीमरखेड़ा ब्लॉक के उमरिया पान मंगल भवन और महाविद्यालय खिरवा के राहत शिविरों में पहुंच कर पीड़ितों से की मुलाकात

कलयुग की कलम कटनी-पुष्पराजगढ़ विधायक और शहडोल से लोकसभा प्रत्याशी रहे फुन्देलाल सिंह मार्को रविवार को बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंच उनका हाल-चाल जाना उमरियापान,ढीमरखेड़ा के राहत शिविरों में पहुँचकर बाढ़ से पीड़ित लोगों से उनका हाल जाना।वहां की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभावितों से बातचीत की। विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को से पीड़ितों बताया कि गृहस्थी का पूरा सामान बाढ़ की भेंट चढ़ गया बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया।शिविर में रहकर गुजारा कर रहे है

मौके पर विधायक ने एसडीएम विन्की सिंह मारे से क्षेत्र की जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे में कोई भी प्रभावित नहीं छुटे, उचित राहत राशि मिले, इसलिए सभी को सहायता दिलाएं। इसके अलावा विधायक ने शुक्ल पिपरिया, कछारगांव छोटा,पोंडी खुर्द,ठिर्री,ढीमरखेड़ा में भी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के बीच पहुँचकर हरसंभव मदद करने की बात कही। इस दौरान शिवकुमार चौरसिया,जिप सदस्य अजय गौटिया,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा,सरपंच अटल ब्यौहार, राजेंद्र खरे,सुखदेव चौरसिया,राजेंद्र सिंह सिद्धार्थ दीक्षित शैलेंद्र पौराणिक मोहन चौरसिया सत्तू सोनी धर्मदास चौरसिया,स्वतंत्र चौरसिया,सुषमा सिंह,सुरेश सोनी, अभिषेक दुबे सहित अन्य ग्रामीण लोगों की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button