मध्यप्रदेश
नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कटनी जिले में 16 वें कलेक्टर के तौर पर किया पदभार ग्रहण
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी – नवपदस्थ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुरूवार को अपरान्ह में कटनी जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव इससे पूर्व मंदसौर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

कटनी जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने नवपदस्थ कलेक्टर श्री यादव को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि राज्य शासन ने निवर्तमान कलेक्टर श्री प्रसाद की पदस्थापना मंत्रालय भोपाल में उपसचिव के पद पर किया है। श्री प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं।



