मध्यप्रदेशराजनीति

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने x से हटाया ‘मोदी का परिवार’, सामने आई यह वजह

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद एनडीए की सरकार अब देश की सत्ता चला रही है। मंत्रिमंडल का गठन हो गया और सभी ने अपने अपने पदभार भी संभाल लिए हैं। ऐसे में अब भाजपाई अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपने नाम के आगे लिखा ‘मोदी का परिवार’ हटा रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपने नाम के आगे से लिखा मोदी का परिवार शब्द हटा लिया है। वीडी ने ये फैसला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के बाद किया है।

https://x.com/narendramodi/status/1800517987847348322?t=n0dv-1StozpG2hxNeDliMg&s=19

आपकों बता दें कि, मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि वे अब अपने नाम के आगे से ‘मोदी का परिवार’ हटा लें। उन्होंने लिखा, चुनाव प्रचार के दौरान पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ लिखा था। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिलाया जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया।

हम सभी एक परिवार हैं, ये संदेश प्रभावी ढंग से पहूंचाए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिस्प्ले नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।

लालू के बयान पर बन गया मुद्दा

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी की थी कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। इसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है। इसपर सभी बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार शब्द जोड़ कर संदेश दिया कि, सभी उनका परिवार हैं। अब चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह के बाद वीडी शर्मा समेत सीएम मोहन आदि नेताओं ने भी अपने नाम के आगे लिखा ‘मोदी का परिवार’ हटा लिया है।

Related Articles

Back to top button