इंदौर- भक्तों के मन की बात बिना बताए पर्ची पर लिखकर उनकी समस्याओं का समाधान बताने वाले बाबा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा कल यानी 28 अप्रैल से इंदौर में शुरु होने वाली है। इंदौर के कनकेयूरी मेला ग्राउंड पर अगले सात दिनों तक बाबा बागेश्वर की कथा चलेगी और भक्ति की गंगा बहेगी।