Blog

लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

2019 में 10 मार्च को हुई थी घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कल होने वाली है। इससे पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था। हालांकि इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी और निश्चित तारीख की एलान कर दिया जाएगा। 2019 लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।

दोनों चुनाव आयुक्तों ने आज ही संभाला पदभार

आम चुनावों के एलान से पहले आज ही दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार संभाला है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button