उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान के ग्राम पंचायत बड़ौदा में भरभरा आश्रम के संत श्री बनवारी दास महाराज के सानिध्य में श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया है कि यज्ञाचार्य पंडित श्री महेंद्र तिवारी (मोनु महाराज) सरौली (मझगवां) के मार्गदर्शन में वैदिक विधि विधान से यज्ञ किया जाएगा। कथा व्यास श्री लखन कृष्ण शास्त्री जी (वृंदावन धाम (ललिता आश्रम) के मुखार बिंदु से दोपहर 2:00 बजे से कथा प्रवचन किए जाएगें। वही महायज्ञ का समापन 16 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा।