एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प की ज्योति लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा जनसैलाब,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ भव्य आयोजन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प की ज्योति लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा जनसैलाब,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ भव्य आयोजन

कलयुग की कलम कटनी – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान सहित जिलेभर में सेवा भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी परिसर, कटनी में वृहद सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का LIVE प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रवार सुसज्जित रथों के साथ ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को विधिवत रवाना किया गया।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी ‘टंडन’, विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडेय एवं श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक श्री श्याम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा तथा महापौर श्रीमती प्रीति सूरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button