एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

वर्दी के वीरों को सलाम! बड़वारा में पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का हुआ सम्मान,सांसद हिमाद्री सिंह और विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिक परिवारों के साथ किया सहभोज

कलयुग की कलम से राकेश यादव

वर्दी के वीरों को सलाम! बड़वारा में पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का हुआ सम्मान,सांसद हिमाद्री सिंह और विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिक परिवारों के साथ किया सहभोज

कलयुग की कलम बड़वारा – सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के बड़वारा स्थित सामुदायिक भवन में भूतपूर्व सैनिक सम्मान एवं सैनिक परिवारों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के सदस्यों का सम्मान किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

मंच पर हुआ पूर्व सैनिकों का परिचय

कार्यक्रम के दौरान तहसील सैनिक अध्यक्ष संतोष दुबे ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों का मंच से परिचय कराया। इसके बाद सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ सहभोज किया। इस दौरान सम्मान और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, अजय सोनी, मनीष बागरी, नितिन पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, ब्रजेंद्र सिंह बघेल, गोविंद प्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button