प्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से स्वच्छता तक, सेवा यात्रियों ने दिया जनसेवा का संदेश,जनसंवाद से स्वच्छता और अस्पताल तक पहुंचा सेवा संकल्प अभियान,वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का कटनी में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, हितग्राहियों से संवाद और मरीजों को बांटी पोषण किट व फल

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से स्वच्छता तक, सेवा यात्रियों ने दिया जनसेवा का संदेश,जनसंवाद से स्वच्छता और अस्पताल तक पहुंचा सेवा संकल्प अभियान,वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का कटनी में जगह-जगह आत्मीय स्वागत, हितग्राहियों से संवाद और मरीजों को बांटी पोषण किट व फल

कलयुग की कलम कटनी – सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड कटनी में रात्रि विश्राम के बाद वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा के यात्रियों ने विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद करने के साथ ही छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया गया।

सेवा यात्री सबसे पहले प्रेमनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना पहुंचे, जहां योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी ली। इसके बाद रोशन नगर स्थित सक्षम छात्रावास पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

यात्रा इसके बाद मझंगवां, बसाड़ी, सुड्डी और बरही पहुंची। इन स्थानों पर बाइक सवार सेवा यात्रियों का स्थानीय लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के बरही पहुंचने पर सेवा यात्रियों ने शासकीय चिकित्सालय का भ्रमण किया और उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उन्हें पोषण किट एवं फलों का वितरण किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसेवा से राष्ट्रसेवा का संदेश

सेवा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में किए गए सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आमजन तक पहुंचाई जा रही है। यात्रा के दौरान जनसंवाद, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button