प्रशासनमध्यप्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर कलेक्टर की सीधी नजर!गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

 स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर कलेक्टर की सीधी नजर!गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

कलयुग की कलम कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम डिठवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, एएनसी जांच और नियमित स्वास्थ्य निगरानी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक जांच, परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रसव पूर्व देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न हो।

टीकाकरण में कोई बच्चा न छूटे

कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को नियमित निगरानी करते हुए टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें निर्धारित समय पर टीके लगवाने के लिए कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जीतेन्द्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button