सीएम हेल्पलाइन के समाधान में कटनी जिला पंचायत का शानदार प्रदर्शन,‘ए’ ग्रेड के साथ प्रदेश में सातवें पायदान पर, टॉप-10 में बनाई जगह,1463 शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण से मिला 89.45 प्रतिशत वेटेज, सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की निगरानी में बेहतर परिणाम
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सीएम हेल्पलाइन के समाधान में कटनी जिला पंचायत का शानदार प्रदर्शन,‘ए’ ग्रेड के साथ प्रदेश में सातवें पायदान पर, टॉप-10 में बनाई जगह,1463 शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण से मिला 89.45 प्रतिशत वेटेज, सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की निगरानी में बेहतर परिणाम
कलयुग की कलम कटनी – आमजन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर जारी ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी ने प्रथम समूह में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करते हुए सातवां स्थान हासिल किया है। इस प्रदर्शन के साथ कटनी जिला पंचायत प्रदेश के टॉप-10 में शामिल हो गई है।
जुलाई माह में जिला पंचायत से संबंधित सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त कुल 1463 शिकायतों के निराकरण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के आधार पर जिला पंचायत को 89.45 प्रतिशत वेटेज प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उसे ‘ए’ ग्रेड मिला।
निगरानी और अनुश्रवण से मिली सफलता
इस उपलब्धि में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर की सतत निगरानी, पर्यवेक्षण और नियमित अनुश्रवण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की स्थिति की लगातार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया जाता रहा।
सीईओ ने इस उपलब्धि पर सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका तथ्यपरक, समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आगे भी जारी रहेगा बेहतर प्रदर्शन का प्रयास
जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण में इसी तत्परता और गंभीरता को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले, यही किसी भी निराकरण की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
जिला पंचायत के इस प्रदर्शन से शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था में बेहतर समन्वय और प्रभावी मॉनिटरिंग की तस्वीर सामने आई है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी भविष्य में जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।



