प्रशासनमध्यप्रदेश

अलसुबह गांव पहुंचे अखिल पांडे, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,धपई के आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के लिए उपलब्ध कराईं कुर्सियां, संवेदनशील पहल की ग्रामीणों ने की सराहना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अलसुबह गांव पहुंचे अखिल पांडे, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं,धपई के आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के लिए उपलब्ध कराईं कुर्सियां, संवेदनशील पहल की ग्रामीणों ने की सराहना

कलयुग की कलम कटनी – आमजन की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयास करने की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब अखिल मोहिनी पांडे अलसुबह जनपद पंचायत कटनी क्षेत्र के ग्राम धपई पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विषयों के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम भ्रमण के दौरान श्री पांडे ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उनके बीच पहुंचना जरूरी है। ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न आवश्यकताओं और परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।

नन्हे बच्चों के लिए संवेदनशील पहल

धपई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बैठने की व्यवस्था पर ध्यान गया। बच्चों की सुविधा को देखते हुए श्री पांडे ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराईं। अब नौनिहालों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके सीखने और आंगनबाड़ी की गतिविधियों में भाग लेने में भी सहूलियत होगी।

कुर्सियां मिलने से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बच्चों की सुविधा के लिए की गई इस पहल की सराहना की।

इस दौरान ग्राम पंचायत तखला के सरपंच श्री अनिल सिंह सहित ग्रामीणजन एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और बच्चों की सुविधा के लिए किए गए प्रयास को सकारात्मक पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि अखिल पांडे, पहाड़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहनी पांडे के सुपुत्र हैं। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा आवश्यकतानुसार सहयोग करने की उनकी पहल को क्षेत्र में जनसरोकार से जुड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button