आस्थामध्यप्रदेश

आज उमरियापान में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, भव्य रथयात्रा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आज उमरियापान में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’ का जयघोष, भव्य रथयात्रा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

कलयुग की कलम उमरिया पान – भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन आज उमरियापान नगर में पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। सामूहिक वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

रथयात्रा का शुभारंभ मचखण्डा मोहल्ला स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य विग्रह सुसज्जित रथ में विराजमान होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ भगवान का स्वागत करेंगे, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

रथयात्रा का समापन लिड़हा तालाब स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर परिसर में होगा। यहां भगवान का विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न होगी। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का भी संदेश देगा। पूरे मार्ग में रथयात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button