एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

गांव की चौपाल में गूंजीं विकास की आवाजें: विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सुनीं ग्राम सगौना में ग्रामीणों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गांव की चौपाल में गूंजीं विकास की आवाजें: विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सुनीं ग्राम सगौना में ग्रामीणों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जनसंपर्क अभियान के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम सगौना का दौरा कर ग्रामीणों के बीच जन चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ग्राम सगौना पहुंचने पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। जन चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और ग्राम विकास से संबंधित अपनी मांगें विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं का निराकरण शीघ्र संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने अपनी बात सीधे विधायक तक पहुंचाने के अवसर का स्वागत करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद स्थापित होने से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button