जबलपुर- खितौला के वॉर्ड नंबर 14 लखराम मोहल्ला में मकान के ऊपर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में गोदाम में रखे करीब सात लाख के रेडीमेड कपड़े जलकर खाक हो गए। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फायर ब्रिगेड को आज पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।