भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,उमरियापान में मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ सामूहिक वृक्षारोपण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,उमरियापान में मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ सामूहिक वृक्षारोपण
कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान की मासिक मंडल कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को स्थानीय अष्टविनायक मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल प्रभारी सुरेश राय तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।


बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कालूराम चौरसिया, बसंत चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, प्रदीप चौरसिया, संदीप सोनी, धर्मेंद्र गौतम, अंकित झारिया, प्रमोद असाटी, राकेश यादव, राजू गर्ग, विनोद साहू, दिनेश असाटी, अखिलेश नामदेव, वैभव चौरसिया, संजय चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, बड्डा गुप्ता, इरफान खान, मकरंद काछी सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



