प्रशासनमध्यप्रदेश

पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर सड़क पर उतरे युवा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली, पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर सड़क पर उतरे युवा ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली, पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जनजागरण रैली से हुई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गोद ग्राम पौड़ी कला ‘बी’ तक पहुंची, जहां स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षों के महत्व पर चर्चा की।

इसके बाद महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संदेश दिया गया।

्विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यानमाला में विशेषज्ञ वक्ताओं ने पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। डॉ. मनीषा व्यास ने “मानव जीवन में पर्यावरण की भूमिका एवं उसका संरक्षण” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पर्यावरण और मानव अस्तित्व के गहरे संबंध को रेखांकित किया। वहीं डॉ. हर्षित द्विवेदी ने “आर्थिक जीवन पर पर्यावरणीय प्रभाव” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि सतत विकास के लिए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने कहा कि मानव जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रकृति के संसाधनों का उपयोग आवश्यक है, लेकिन उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दलनायक अभिषेक कुमार, चंद्रमुखी बर्मन, आकांक्षा साहू, लक्ष्मी, प्रियंका कुम्हार, आंचल, प्रतिमा, अंजली पटेल, हिमांशी गाडारी, देव विश्वास, आदर्श त्रिपाठी, चंद्र कुमार, रघुनंदन यादव, गुड़िया कुर्मी, श्वेता शर्मा, सुहानी बर्मन, शिवानी एवं महिमा सहित अनेक स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, श्री युवराज तिवारी, श्री जवाहरलाल चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में आयोजित जनजागरण रैली, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते विद्यार्थी और प्राध्यापक।

Related Articles

Back to top button