प्रशासनमध्यप्रदेश

चार दशकों की सेवा को सलाम: सम्मान, संवेदनाएं और तालियों के बीच चार अधिकारियों की गरिमामय विदाई,कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की विरासत छोड़कर सेवानिवृत्त हुए चार अनुभवी अधिकारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

चार दशकों की सेवा को सलाम: सम्मान, संवेदनाएं और तालियों के बीच चार अधिकारियों की गरिमामय विदाई,कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की विरासत छोड़कर सेवानिवृत्त हुए चार अनुभवी अधिकारी

 कलयुग की कलम कटनी – प्रशासनिक सेवा में वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखने वाले चार वरिष्ठ अधिकारियों को शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। सम्मान और आत्मीयता से भरे इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, नायब तहसीलदार पी.के. वर्मा तथा राजस्व निरीक्षक संतोष दुबे के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चारों अधिकारी 31 मई 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि शासकीय सेवा केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आमजन के विश्वास और अपेक्षाओं को निभाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों की कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने चारों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज के लिए उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का सरल स्वभाव, सहयोगात्मक कार्यशैली और सकारात्मक नेतृत्व हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ चारों अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके योगदान को नमन किया।

मुख्य आकर्षण

31 मई को सेवानिवृत्त होंगे चार वरिष्ठ अधिकारी कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह कलेक्टर ने सेवाकाल को बताया प्रेरणादायी अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा कीं यादगार स्मृतियां जनसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को किया गया नमन,

Related Articles

Back to top button